IPLकी डेटशीट जारी, 9 अप्रैल को कोहली और रोहित में टक्कर, जानें कब-कब होंगे मैच आईपीएल के 14वें सीजन की शुरुआत 9 अप्रैल को चेन्नई में होगी. जबकि फाइनल मुकाबला 30 मई को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा.

- ◆ 9अप्रैल को होगी आईपीएल 2021 की शुरुआत
- ◆ मुंबई इंडियंस और RCB के बीच होगा पहला मुकाबला
- ◆ अहमदाबाद में 30 मई को होगा फाइनल
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने रविवार को इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 2021 के सीजन के शेड्यूल का ऐलान कर दिया है. आईपीएल के 14वें सीजन की शुरुआत 9 अप्रैल को चेन्नई में होगी. जबकि फाइनल मुकाबला 30 मई को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा.
आईपीएल 2021 के मैच अहमदाबाद, चेन्नई, दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और बेंगलुरु में खेले जाएंगे. 9 अप्रैल को मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच मैच से टूर्नामेंट का आगाज होगा. लीग स्टेज में हर टीम चार वेन्यू पर खेलेगी. टूर्नामेंट में 56 मैच होंगे. चेन्नई, मुंबई, कोलकाता और बेंगलुरु में 10-10 मैच खेले जाएंगे, जबकि अहमदाबाद और दिल्ली में 8-8 मैच होंगे.